रतलाम में आंदोलन कर रहे छात्र नेताओं को उठाया

 



रतलाम। रतलाम में NEYU के जिला अध्यक्ष महेश मालवीय को छात्रों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते हुए पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। छात्र नेताओं ने कहा कि हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि छात्रों की आवाज़ को गिरफ्तारी और दमन से दबाया नहीं जा सकता। यदि छात्र हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करना अपराध है, तो NEYU का प्रत्येक कार्यकर्ता इस संघर्ष के लिए तैयार है। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि मोहन सरकार यह समझ ले कि हम पुलिस कार्रवाई या गिरफ्तारी से डरने वाले नहीं हैं। हमारा संघर्ष छात्रों के अधिकार, न्याय और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments