राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब यह क्या नया बवाल हो गया?

 

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया घटनाक्रम सामने आया है। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की शादी का ₹2.82 लाख का कैटरिंग बिल अब तक बकाया होने का दावा किया गया है। इस मामले में कैटरिंग संचालक ने सोनम के पिता और भाई को कथित कानूनी नोटिस भेजा है। 

नोटिस में कहा गया है कि 15 दिनों के भीतर बकाया राशि का भुगतान किया जाए, अन्यथा उनके खिलाफ धोखाधड़ी सहित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कैटरिंग संचालक का आरोप है कि शादी के आयोजन के दौरान सेवाएं देने के बावजूद पूरी रकम का भुगतान नहीं किया गया। 

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब राजा रघुवंशी हत्याकांड में कानूनी कार्रवाई और अदालत में सुनवाई जारी है।

Post a Comment

0 Comments