• इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत सुरंग निर्माण कार्य में तेजी
• टनल लाइनिंग का कार्य पूर्ण, बैलास्टलेस ट्रैक एवं अन्य सिविल कार्य तीव्र गति से प्रगति पर
इंदौर। इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना में सुरंग निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप तेजी से बढ़ने का दावा किया है। रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि सुरंग निर्माण में सुरंग खुदाई के उपरांत लाइनिंग का कार्य सबसे महत्वपूर्ण चरणों में से एक है, जो सुरंग को स्थायित्व, मजबूती एवं दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान करती है। परियोजना के अंतर्गत 2957 मीटर लंबी सुरंग में लाइनिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके बाद सुरंग के भीतर बैलास्टलेस ट्रैक बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
अब तक 1216 मीटर बैलास्टलेस ट्रैक का निर्माण पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा पीसीसी (प्लेगन सीमेंट कॉंक्रिट)) फाइनल लेयर का 1470 मीटर तथा पीसीसी फर्स्ट लेयर का 2007 मीटर कार्य पूर्ण हो चुका है। वर्तमान में 810 मीटर में बैलास्टलेस ट्रैक एवं 740 मीटर पीसीसी निर्माण कार्य प्रगति पर है।
सुरंग को सुरक्षित एवं आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित करने के लिए आपातकालीन शरण स्थल (रिफ्यूज निच), बचाव एवं राहत कार्यों हेतु रेस्क्यू शाफ्ट तथा ताजी हवा के आवागमन के लिए वेंटिलेशन डक्ट का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। सुरंग के अंदर सफोकेशन को दूर करने के लिए एक्जॉरस्टी फैन लगाने का कार्य भी प्रगति पर है। ये सभी संरचनाएं भविष्य में सुरंग के सुरक्षित संचालन एवं आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होंगी।

0 Comments