मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए उफनते हुए स्टॉप डैम को कूदकर पार करना पड़ रहा है। बारिश के चलते डैम पर पानी का तेज बहाव होने के बावजूद बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर रोजाना स्कूल जाने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसी स्थिति में उनकी जिम्मेदारी किसकी होगी। मामले का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

0 Comments