MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम, आज भारी बारिश का अलर्ट

 


भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। मौसम विभाग ने 19 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां ज्यादा रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर, उज्जैन, मालवा और खंडवा क्षेत्र में भी बारिश के आसार हैं। वहीं भोपाल, ग्वालियर, रीवा और सतना संभाग में इस सप्ताह बारिश हो सकती है। कई इलाकों में गरज-चमक, आंधी और बिजली गिरने की भी चेतावनी है।

पश्चिमी मध्य प्रदेश में 18-19 अगस्त के बाद 23 और 24 अगस्त को फिर बारिश का दौर बन सकता है। मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए लोगों को आंधी और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों से बचने की सलाह दी गई है।

Post a Comment

0 Comments