कूनो में फिर गायब हुई मादा चीता की लोकेशन, एक हफ्ते से सिग्नल नहीं; तलाश में जुटीं 5 टीमें

 


श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता निर्वा की लोकेशन पिछले करीब एक सप्ताह से ट्रेस नहीं हो पा रही है। उसके कॉलर से सैटेलाइट सिग्नल नहीं मिलने के बाद वन विभाग ने उसकी तलाश के लिए पांच टीमें गठित की हैं। 100 से ज्यादा वनकर्मी जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। ड्रोन और कैमरों की मदद भी ली जा रही है।

बताया जा रहा है कि बारिश और खराब मौसम के कारण सैटेलाइट सिग्नल प्रभावित हो सकते हैं। फिलहाल BHF/VHF सिग्नल के जरिए करीब 500 मीटर के दायरे में निर्वा की लोकेशन तलाशने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, वन विभाग के अधिकारियों ने निर्वा के लापता होने की बात से इनकार करते हुए सभी चीतों के सुरक्षित होने की जानकारी दी है।

इससे पहले जुलाई 2023 में भी निर्वा करीब 22 दिनों तक निगरानी से बाहर रही थी, जिसके बाद उसे सुरक्षित खोज लिया गया था।

Post a Comment

0 Comments