कर्नाटक के मांड्या में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसके घर से बड़ी मात्रा में नकदी और सिक्के मिलने से लोग हैरान रह गए। महिला की पहचान 69 वर्षीय नूर के रूप में हुई है, जो लंबे समय से भीख मांगकर अपना गुजारा करती थी। वह गुट्टालू रोड स्थित सबदरियाबाद मोहल्ले में अकेली रहती थी।
महिला भीख में मिलने वाले 10, 20 और 50 रुपये के नोटों के साथ सिक्के भी सालों से जमा कर रही थी। मौत के बाद घर में रखी बोरियों की रकम गिनी गई और बैंक खाते में जमा राशि को मिलाकर उसकी कुल बचत करीब 8.40 लाख रुपये निकली।
रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की मौत उम्र संबंधी बीमारी के चलते हुई और पुलिस ने इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया है। रकम बाद में उसके रिश्तेदारों को सौंप दी गई।
मौत के बाद सामने आई महिला की यह बचत अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

0 Comments