इंदौर में कनक बिहारी सरकार की भव्य पालकी यात्रा, भगवा रंग में नजर आए सैकड़ों श्रद्धालु

 


इंदौर की कनक एवेन्यू कॉलोनी में कनक बिहारी सरकार और नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा का यह दूसरा वर्ष है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और युवा शामिल हुए। युवा भगवा पगड़ी और शिव नाम के पटके पहनकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाते नजर आए।

पालकी यात्रा ने पूरी कनक एवेन्यू कॉलोनी का भ्रमण किया और वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान राधा-कृष्ण की रासलीला, महाकाली और महाकाल के भव्य नृत्य ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

आयोजक सारंग पाराशर ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य युवाओं को भक्ति, धर्म और भारतीय संस्कृति से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में यात्रा को और भव्य रूप दिया जाएगा।


किशोर पटेल ने भी बताया कि यह पालकी यात्रा का दूसरा वर्ष है और हर साल इसे बड़े स्तर पर आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से युवाओं में आस्था बढ़ती है और वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर धर्म और संस्कृति से जुड़ते हैं।

चुन्नू गुरु मित्र मंडल के सहयोग से आयोजित यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजकों ने बाबा महाकाल से इंदौर में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

Post a Comment

0 Comments