जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित महफिल बार एवं रेस्टोरेंट में 21 वर्षीय मुस्कान चौधरी की चाकू मारकर हत्या के मामले का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में सहकर्मी पवन बर्मन युवती पर चाकू से हमला करता दिखाई दे रहा है।
मुस्कान रेस्टोरेंट में खाना बनाने और सफाई का काम करती थी। 14 अगस्त को रेस्टोरेंट के अंदर उसका सहकर्मी पवन बर्मन से विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने उस पर चाकू से कई वार कर दिए। हमले के बाद मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मामले में पवन बर्मन को मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार कर लिया है। अब सामने आए CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस घटना के पूरे घटनाक्रम और हत्या की वजह की जांच कर रही है।

0 Comments