कांग्रेस सांसद बोले वंदे मातरम् नहीं गाऊंगा, लेकिन...

 


नई दिल्ली। वंदे मातरम को लेकर जारी सियासी विवाद के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अपना रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि वह वंदे मातरम नहीं गाएंगे, लेकिन इसके सम्मान में खड़े जरूर होंगे।

इमरान मसूद ने कहा कि वह वंदे मातरम का अपमान नहीं करते और राष्ट्रीय गीत का सम्मान करते हैं। हालांकि, उन्होंने अपने धार्मिक विश्वास का हवाला देते हुए कहा कि वह अल्लाह के अलावा किसी की वंदना या इबादत नहीं कर सकते।

मसूद ने यह भी कहा कि देशभक्ति साबित करने के लिए उन्हें किसी राजनीतिक दल से प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बीजेपी पर वंदे मातरम और राष्ट्रगान जैसे संवेदनशील मुद्दों को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

उनका बयान ऐसे समय आया है जब स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम से जुड़े वंदे मातरम विवाद को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज है।

Post a Comment

0 Comments