इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र के झलारिया गांव में मंगलवार तड़के सनसनीखेज वारदात सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सुनील चौहान ने कथित तौर पर अपनी पत्नी अनीता की चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद वह अपने 11 वर्षीय बेटी माही और 8 वर्षीय बेटे अजय को हिंगोनिया तालाब में फेंकने पहुंचा।
तालाब में गिरने के बाद अजय किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आया। उसने गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने रातभर तालाब में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कई घंटे की तलाश के बाद माही का शव बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी सुनील चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पत्नी की हत्या के पीछे चरित्र को लेकर शक की बात सामने आई है। हालांकि, वारदात की पूरी वजह और घटनाक्रम का खुलासा पुलिस की पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगा। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

0 Comments