नामांतरण घोटाले में इंदौर निगम की बड़ी कार्रवाई

जांच रिपोर्ट पर 2 कर्मचारी निलंबित, 3 कर्मचारियों की सेवा समाप्त


इंदौर। क्षितिज सिंघल द्वारा राजस्व विभाग संपत्तिकर खातों में नामांतरण में हुई गड़बड़ी पर जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए जोन क्रमांक 10 वार्ड क्रमांक 39 के बिल कलेक्टर रियाज अंसारी,मुख्यालय राजस्व में पदस्थ संजय यादव को सस्पेंड किया गया तथा तीन मस्टर कर्मचारी जोन क्रमांक 13 के बिल कलेक्टर सौरभ तिवारी, वर्तमान में रिमूवल विभाग (पूर्व में राजस्व विभाग में) में पदस्थ मस्टर कर्मचारी संतोष मालवीय व जोन क्रमांक 20 बिल कलेक्टर अजय सोलंकी की सेवा समाप्त की गई । इसके अलावा प्रकरण में उपायुक्त राजस्व को साइबर क्राइम शाखा में एफ आई आर करने के लिए निर्देशित किया गया है । आउटसोर्स कर्मचारी सागर पवार को ब्लैक लिस्ट करने के लिए संबंधित एजेंसी को पत्र लिख निर्देशित किया गया है ।इसके अतिरिक्त जोन क्रमांक 4 में पदस्थ तरुण जोशी प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी  को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।

विदित हो कि नवंबर से अप्रैल के बीच में  संपत्ति कर खातों में बिना विधिवत आवेदन के ओनर नेम में परिवर्तन करने की जानकारी संज्ञान में आने पर आयुक्त श्री सिंघल द्वारा जांच हेतु कमेटी गठित की गई थी, जांच रिपोर्ट के आधार पर उक्त कार्यवाही की गई।

Post a Comment

0 Comments