रायपुर से लाडनूं तक रक्तदान का संदेश, इंदौर पहुंचा ‘रक्तदान कर्तव्यम’ कारवां

 

इंदौर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की ओर से चलाए जा रहे ‘रक्तदान कर्तव्यम’ अभियान का इंदौर में भव्य स्वागत किया गया। अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के रायपुर से राजस्थान के लाडनूं तक MBDD CAR-WA यात्रा निकाली जा रही है, जो छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी।

इंदौर में I Love Indore, पलासिया पर कारवां का स्वागत किया गया। इसके बाद बाइक रैली निकाली गई, जो 56 दुकान, रीगल चौराहा होते हुए राजवाड़ा पहुंची। रैली के दौरान लोगों को नियमित रक्तदान के लिए जागरूक किया गया।

परिषद के मुताबिक पिछले वर्ष अभियान के माध्यम से 3.25 लाख यूनिट रक्त एकत्र किया गया था। इस वर्ष अभियान का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में इंदौर तेरापंथ समाज के गणमान्यजन और बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। इस दौरान तेरापंथ युवक परिषद के एमबीडी प्रदेश संयोजक विक्रांत नाहटा ने अभियान की जानकारी साझा की।

Post a Comment

0 Comments