स्वंत्रता दिवस 2026: इंदौर की सड़कों पर दिखा देशभक्ति का उत्साह, आयोजकों ने क्यो कहा कि ऐसे नारे.."

 


इंदौर में स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति का शानदार नजारा देखने को मिला। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में विद्यार्थी और देशभक्त शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए और देशभक्ति के गीतों पर झूमते नजर आए।

यात्रा के दौरान पूरे रास्ते देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों ने भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके साथ ही अलग-अलग देशभक्ति गीतों ने माहौल को और जोशीला बना दिया। बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी के चलते सड़कें तिरंगे से पट गईं।

आयोजकों ने नारेबाजी को लेकर पहले ही दी थी हिदायत

तिरंगा यात्रा शुरू होने से पहले आयोजकों की ओर से स्पष्ट किया गया था कि कार्यक्रम पूरी तरह देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ आयोजित किया जा रहा है। किसी भी तरह के आपत्तिजनक या विवादित नारे नहीं लगाए जाएं। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से अनुशासन बनाए रखने की अपील की थी।

DAVV से शुरू होकर राजीव गांधी चौराहे पहुंची यात्रा

तिरंगा यात्रा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) से शुरू हुई। यहां से यात्रा राजीव गांधी चौराहे की ओर रवाना हुई। रास्तेभर बड़ी संख्या में विद्यार्थी तिरंगा हाथ में लेकर चलते रहे। कई छात्र देशभक्ति के गीतों पर नाचते और उत्साह जताते हुए नजर आए।

इसके बाद यात्रा वापस भंवरकुआ चौराहे की ओर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। पूरे सफर के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

तिरंगा यात्रा के दौरान इंदौर की सड़कों पर देशभक्ति का माहौल नजर आया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। आयोजन ने स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments