किस बात का डर? दुकानदार ने अपनी ही मिठाई खाने से किया इंकार

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में त्योहारों से पहले खाद्य विभाग और प्रशासन की टीम ने मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान एक दुकान पर ऐसा मामला सामने आया, जिसने मौके पर मौजूद अधिकारियों और लोगों को हैरान कर दिया।


हमीरपुर: मौदहा कस्बे में खाद्य विभाग और प्रशासन की टीम ने मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान मां वैष्णो जय भवानी स्वीट हाउस के संचालक अन्नी बाबा से अधिकारियों ने उनकी ही दुकान की मिठाई खाने को कहा, लेकिन दुकानदार ने मिठाई खाने से इनकार कर दिया।

इसके बाद टीम ने मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे। कुछ मिठाइयों को मौके पर नष्ट भी कराया गया। दुकानदार के मिठाई खाने से इनकार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, मिठाई में मिलावट थी या नहीं, यह लैब रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Post a Comment

0 Comments