कल मुख्यमंत्री प्रदेश की बहनों को देंगे राखी का उपहार



भोपाल। सीएम डॉ. मोहन यादव 19 अगस्त को लाड़ली बहनों के खाते मे ट्रांसफर करेंगे 2148 करोड़। वहीं मैहर जिले को देंगे 256 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात। मुख्यमंत्री कल मैहर दौरे पर रहेंगे।

प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अंतरण करेंगे। लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त के रूप में 1,500 प्रति हितग्राही कुल 1,835.46 करोड़ रुपये से अधिक और रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर 250 रुपये प्रति हितग्राही कुल 312.83 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त सहायता दी जा रही है।

इस प्रकार प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में कुल 1,750 रुपये की संयुक्त राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से पहुंचेगी।

Post a Comment

0 Comments