अस्पताल में सस्ता पड़ सकता है इलाज कराना



 नई दिल्ली। बड़े और महंगे अस्पतालों में अब इलाज करवाना आसान ही नहीं बल्कि सस्ता भी हो सकता है, अगर संसदीय समिति की सिफारिशें लागू कर दी जाए। संसद की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति ने अस्पतालों में लगने वाले खर्चे में रूम रेंट की तुलना थ्री स्टार होटल के रूम से भी अधिक होने की बात कही है। 

वहीं अस्पताल का औसत खर्च भी ज्यादा बताया है जो किसी सरकारी अस्पताल में खर्च के आंकड़े से कई गुना है। संसद अगर समिति की सिफारिश पर गौर कर इसे लागू करती है तो मध्यमवर्गीय और निम्नवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ कम पड़ेगा।

Post a Comment

0 Comments