जाम गेट की खाई में लटकी बस, बाल–बालबचे

इंदौर। आज रात महू के जाम गेट के पास एक बस खाई में लटक गई। स्टूडेंट से भरी ये बस जाम गेट से मंडलेश्वर की ओर जा रही थी तभी चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वह सड़क से उतरकर खाई में लटक गई। बस का एक हिस्सा किसी फिल्मी सीन की तरह खाई में लटका था तो दूसरा हिस्सा ऊपर था। गाम वालों ने जैसे तैसे बस में बैठे स्टूडेंट को बाहर निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। फिलहाल बस के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Post a Comment

0 Comments