दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति नवीन और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मुलाकात के बाद जिला अध्यक्षों में धुकधुकी लगी हुई है, जिन पर बदलने की तलवार लटकी हुई है।
बताया जा रहा है कि हेमंत खंडेलवाल दतिया चुनाव में हार के बाद पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों की कुछ मंत्रणा भी हुई है, जिसमें तय किया गया है कि अब जो अच्छा प्रदर्शन करेगा या जिसका परफॉर्मेंस अच्छा होगा वही पद पर टिक पाएगा। आने वाले समय में कुछ जिला अध्यक्ष पर निलंबन की जांच गिर सकती है, जिसकी पूरी संभावना है।
वहीं अब संगठन आधारित राजनीति भी प्रदेश में देखने को मिलेगी, जो विधायक और बड़े नेताओं के भरोसे हो गई है। अगर इसी फार्मूले पर हेमंत खंडेलवाल काम करते हैं तो 2028 के चुनाव में भाजपा जरूर सरकार में फिर से काबिज होगी।

0 Comments