विधायक ने नहीं पहना हेलमेट, कटा चालान



शिवपुरी। तिरंगा रैली निकालने के दौरान खुद विधायक बिना हेलमेट ही दुपहिया वाहन चला बैठे, जिस पर ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोक लिया और चालान काट दिया। पुलिस ने कानून व्यवस्था का पालन तो किया, लेकिन रैली में अधिकांश वाहन चालक बिना हेलमेट ही वाहन चला रहे थे। 

चालान कटवाने वाले विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि हम कानून का सम्मान करते हैं और यातायात के नियमों का पालन करना हमारी जिम्मेदारी है। हम और हमारे सभी साथी हमेशा हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाएंगे। मैं क्षेत्र की जनता से भी अपील करता हूं कि आप भी यातायात नियमों का पालन करें। आपकी सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है।

Post a Comment

0 Comments