भोपाल। राजधानी में टैक्सी चालकों ने 18 से 20 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। करीब 3,500 टैक्सियों के पहिए थमने से Ola, Uber समेत ऐप-बेस्ड कैब सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
टैक्सी चालक एग्रीगेटर कंपनियों की किराया व्यवस्था और बढ़ते ईंधन, बीमा, मेंटेनेंस व वाहन किस्त के खर्च से परेशान हैं। उनकी प्रमुख मांग है कि सरकार टैक्सी का उचित किराया तय करे और एग्रीगेटर कंपनियों की मनमानी पर रोक लगे।
हड़ताल के दौरान 19 अगस्त को बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। मांगें नहीं मानी गईं तो चालकों ने आंदोलन को अनिश्चितकालीन करने की चेतावनी दी है।
हड़ताल का असर रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों पर यात्रियों पर दिखाई देने लगा है। कैब नहीं मिलने के कारण यात्रियों को ऑटो व अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

0 Comments