इंदौर। संगठित गिरोह के रूप में अपराध करने वालों पर अब कड़ी लगाम कसी जाएगी। इंदौर में हुई 7 राज्यों के पुलिस अधिकारियों की बैठक में डेटा शेयर करने पर सहमति बनी है। विशेषकर ड्रग्स माफियाओं पर शिकंजा कसने का प्लान बनाया गया है। पुलिस समन्वय समिति की बैठक में प्रदेश के DGP कैलाश मकवाना भी मौजूद रहे। अगर किसी प्रदेश में नार्को के तहत कोई कार्रवाई होती है तो उसकी जानकारी साझा की जाएगी, ताकि अगर उस गिरोह का नेटवर्क दूसरे राज्यों में फैला हो तो उस पर भी लगाम लगाई जा सके। इसके लिए प्रत्येक राज्य में नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए जाने पर सहमति बनी। बैठक में आगामी सिंहस्थ को लेकर भी चर्चा की गई।

0 Comments