![]() |
गुना। एक शर्मनाक घटनाक्रम में चाचा ने अपनी जान दे दी। उसके भतीजे की हरकत के कारण उसे गांव में ज़लील किया गया था, जिसका वीडियो वायरल होने से वह परेशान था। मामला गुना जिले के अमरपुरा गांव का है, जहां रहने वाले अंजोड सिंह बंजारा का भतीजा राघोगढ़ की एक शादीशुदा महिला को भगा ले गया था। इसी के आरोप में गांव वालों ने अंजोड सिंह को जूतों की माला पहनाकर घुमाया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
हालांकि उस समय तो अंजोड कुछ नहीं बोले, लेकिन बाद में जब वे किसी काम से आरोन गए थे तो उनके किसी परिचित ने ये वीडियो दिखाकर उनका मजाक उड़ाया। इसी से आहत होकर उन्होंने कीटनाशक दवाई पी ली और घर आकर परिजनों को बताया, हालांकि तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो गई। लोगों का कहना है कि पुलिस को ऐसे वीडियो बनाने वालों पर कार्रवाई करना था, लेकिन पूरे मामले में पुलिस का लचर रवैया रहा। अंजोड सिंह की 5 पुत्री और 1 पुत्र है।

0 Comments