"धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया, उनसे इस्तीफा लिया गया" — कांग्रेस अध्यक्ष





इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया, बल्कि उनसे इस्तीफा लिया गया है। उन्होंने इसे छात्रों के लंबे संघर्ष की जीत बताया।

वानखेड़े ने कहा कि देशभर में छात्रों ने अपने अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाई और उसी दबाव का परिणाम है कि यह फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही है और आगे भी उनके हर लोकतांत्रिक संघर्ष में साथ देगी।

उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित कराने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments