नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा भेजकर इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। NEET-UG परीक्षा को लेकर देशभर में जारी विवाद और जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच उन्होंने यह फैसला लिया।
अपनी चिट्ठी में प्रधान ने लिखा कि 3 मई 2026 को हुई NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला CBI को सौंपा, परीक्षा रद्द कर दोबारा कराई और अगले साल से पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में परीक्षा कराने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों की घटनाओं ने उन्हें बेहद व्यथित किया, और यह उनके व्यक्तिगत सम्मान का नहीं बल्कि छात्रों के भविष्य का सवाल है। छात्रों का ध्यान पढ़ाई से न भटके, इसी भावना से उन्होंने पद छोड़ा।
इस्तीफे से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विपक्ष लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे, और जंतर-मंतर पर धरना जारी था।

0 Comments