इंदौर के सारांश जैन का टीम इंडिया में चयन, श्रीलंका दौरे पर खेलेंगे टेस्ट सीरीज

 


इंदौर। शहर के ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका दौरे के लिए दो टेस्ट मैचों की सीरीज हेतु टीम का ऐलान किया है, जिसमें सारांश जैन का भी चयन हुआ है। 


भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से खेला जाएगा। हाल ही में इंडिया-ए की ओर से श्रीलंका दौरे पर सारांश ने गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन का उन्हें अब राष्ट्रीय टीम में इनाम मिला है। 

Post a Comment

0 Comments