भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 24 और 25 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कारण प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के उफान और यातायात प्रभावित होने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और बिजली चमकने के समय खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 से 30 जुलाई के बीच भी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, बैतूल, धार, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी और अनूपपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों के उफान की आशंका भी जताई गई है।

0 Comments