मुंबई। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैंस को आखिरी वक्त पर झटका लगा है। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने घोषणा की कि ट्रेलर की वैश्विक रिलीज फिलहाल टाल दी गई है। अब ट्रेलर नई तारीख पर लॉन्च किया जाएगा, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी।
'रामायण' का ट्रेलर पहले 24 जुलाई को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (SDCC) 2026 से वैश्विक स्तर पर रिलीज होने वाला था। इस मेगा इवेंट में रणबीर कपूर और यश भी शामिल हुए थे। फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में मानी जा रही है और इसके VFX, स्टारकास्ट तथा बड़े बजट को लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा है।
मेकर्स ने कहा है कि ट्रेलर को बेहतर तरीके से वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए जल्द नई रिलीज डेट का ऐलान किया जाएगा।

0 Comments