मालिक हो तो ऐसा! दिवाली पर कर्मचारियों को दिया 1-1 लाख का बोनस

 
सूरत के वराछा स्थित महादेव क्लॉथ सेंटर के संचालक रामस्वरूप मुंडे ने अपने करीब 20 कर्मचारियों को यह खास तोहफा दिया। उन्होंने नोटों की गड्डियों से सजी पूजा की थालियों के जरिए कर्मचारियों को बोनस दिया। इस दौरान कर्मचारी काफी भावुक नजर आए।

व्यापारी का कहना है कि कर्मचारी उनके लिए सिर्फ स्टाफ नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य हैं। उनकी मेहनत से ही कारोबार आगे बढ़ता है। इसी वजह से वह चाहते थे कि उनके कर्मचारियों के घर भी दिवाली खुशियों के साथ मने।

कर्मचारियों को एक साथ इतनी बड़ी रकम मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग व्यापारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments