अखिलेश यादव 12 दिसंबर को पत्नी डिंपल यादव और बच्चों के साथ अयोध्या जाएंगे। रामलला के दर्शन के साथ हनुमानगढ़ी में भी पूजा करेंगे।
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अपने परिवार के साथ अयोध्या जाएंगे। यहां वह राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे।
सपा नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडे ने 7 नवंबर को इस दौरे की जानकारी दी। उनके मुताबिक, अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी एवं सांसद डिंपल यादव, बेटा और बेटी भी मौजूद रहेंगे।
अखिलेश यादव अयोध्या में पूरा दिन बिताएंगे। राम मंदिर में दर्शन के बाद वह
हनुमानगढ़ी में भी मत्था टेकेंगे। इसके अलावा साधु-संतों और महंतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेंगे।
गौरतलब है कि जनवरी 2024 में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह अखिलेश यादव का राम मंदिर में पहला दर्शन होगा।

0 Comments