सोनिया गांधी की किताब पर भड़की शिवसेना, नेताओं ने सरेआम फाड़े पन्ने

 सोनिया गांधी की किताब में वीर सावरकर को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में शिवसेना नेताओं ने प्रदर्शन किया और किताब के पन्ने फाड़े।

महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की नई किताब 'Belonging: A Journey of Love' के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन किया। इस दौरान शिवसेना नेताओं ने किताब के पन्ने फाड़कर अपना विरोध जताया।

शिवसेना नेताओं का आरोप है कि किताब में हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। नेताओं ने किताब के पेज नंबर 201 और 443 पर आपत्ति जताते हुए प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स से इन्हें हटाने और महाराष्ट्र में किताब का वितरण रोकने की मांग की।

प्रदर्शन में शाइना एनसी, संजय निरुपम और आनंद दुबे समेत कई नेता शामिल हुए।

लेकिन इस प्रदर्शन के दौरान एक और विवाद खड़ा हो गया। किताब के पन्ने फाड़ते समय शाइना एनसी से कथित तौर पर बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर भी फट गई। इस पर उद्धव ठाकरे गुट ने तीखी प्रतिक्रिया दी। हालांकि शाइना एनसी ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने मणिशंकर अय्यर की तस्वीर फाड़ी थी, बालासाहेब की नहीं। 

Post a Comment

0 Comments