सिवनी मामले में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

 
सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी में पुलिस अधिकारियों के व्यवहार को लेकर सामने आए विवाद के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में ASP दीपक मिश्रा, SDOP चंचलेश मरकाम और TI सतीश तिवारी समेत कुल 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल, सिवनी में एक होटल में पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक बालिग युवती ने पुलिस के सामने अपनी बात रखी थी। युवती का कहना था कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ रह रही है और उससे शादी करना चाहती है। इसी दौरान पुलिस अधिकारियों के व्यवहार और युवती से मोबाइल का लॉक खुलवाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे।

मामले ने तूल पकड़ा तो मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद ASP, SDOP, TI समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद प्रदेश में पुलिस के व्यवहार और नागरिकों के अधिकारों को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है।

Post a Comment

0 Comments