स्टेज पर पहुंचते ही दिलजीत दोसांझ ने लगाया ‘जय श्री महाकाल’ का नारा, गूंज उठा पूरा माहौल

 
इंदौर। पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने ऑरा इंडिया टूर को लेकर चर्चा में हैं। रविवार को इंदौर में हुए कॉन्सर्ट के दौरान उनका महाकाल के प्रति जुड़ाव देखने को मिला। स्टेज पर पहुंचते ही दिलजीत दोसांझ ने ‘जय महाकाल’ का नारा लगाया।

दिलजीत के इस अंदाज ने कॉन्सर्ट में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। खास बात यह है कि इंदौर पहुंचने के बाद भी उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘जय श्री महाकाल’ लिखकर अपना संदेश साझा किया था। उन्होंने 34 घंटे के सफर के बाद इंदौर पहुंचने की जानकारी दी थी।

दिलजीत का इंदौर कॉन्सर्ट उनके ऑरा इंडिया टूर का हिस्सा है।

Post a Comment

0 Comments