इंदौर की 9 टंकियों से नहीं बंटेगा पानी

इंदौर। शहर में बायपास पर पूर्व से बिछाई गई मुख्य ग्रेविटी मेन लाइन को फीनिक्स मॉल के पास फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण शिफ्ट किया  जा रहा है। उक्त शिफ्ट की गई पाइपलाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने (इंटरकनेक्शन) का कार्य किया जा रहा है। उक्त कार्य के लिए बिचौली मर्दाना ब्रिज के पास स्थित वाल्व से पाइपलाइन का जलप्रवाह बंद कर कार्य किया जाएगा। इस कारण कार्य पूर्ण होने तक दिनांक 16 एवं 17 नवंबर 2026 को निम्नलिखित पानी की टंकियों से संबंधित क्षेत्रों में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा।

प्रभावित पानी की टंकियों की सूची :

1. भूरी टेकरी

2. मित्र बंधु

3. सर्व सुविधा

4. कनाड़िया

5. हारून कॉलोनी

6. स्कीम नंबर 134

7. साईं कृपा

8. तापेश्वरी

9. समर पार्क

नगर निगम द्वारा उक्त इंटरकनेक्शन कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के प्रयास किए जाएंगे। कार्य पूर्ण होने के पश्चात संबंधित क्षेत्रों में जलप्रदाय सामान्य किया जाएगा। वैकल्पिक रूप से टैंकर के माध्यम से जल प्रदाय करने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments