बेटी को ढूंढने निकला, हत्या कर दी

इंदौर। अपनी बेटी को ढूंढने निकले एक पिता ने जब एक परिचित के घर जाकर पूछताछ की तो उसे इतना नागवार गुजरा कि उसने बाप की ही हत्या कर डाली। 

मानपुर के ग्राम बिचौली में बेटी की तलाश में निकले पिता महेश की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बेटी के बारे में पूछताछ करने जादूसिंह के घर पहुंचे महेश का विवाद हो गया। आरोप है कि जादूसिंह, उसकी पत्नी कविता और परिजनों ने लोहे की रॉड व बाइक की चेन से हमला कर दिया। अस्पताल में महेश की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Post a Comment

0 Comments