![]() |
| प्रतीकात्मक फोटो |
इंदौर। शहर में एक उबर बाइक टैक्सी चालक द्वारा एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
शहर में बाइक टैक्सी के खिलाफ एक तरफ ऑटो चालक विरोध कर रहे हैं तो दूसरी ओर एक घटना हो गई। टीआई चन्द्रकांत पटेल ने बताया कि एक छात्रा और उसके भाई ने उबर टैक्सी बुक की थी। रस्ते में बाइक चालक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। जब उसके भाई ने विरोध किया तो उसने भाई के साथ मारपीट की। पुलिस में रिपोर्ट करने के बाद 30 साल के आकाश निवासी बंगाली चौराहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके ऊपर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

0 Comments