बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में अपराध का कॉन्सेप्ट खत्म हो चुका है, क्राइम हो सकता है लेकिन अपराध नहीं। उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तेजस्वी यादव ने भी तंज कसा।
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब कोई अपराध नहीं है और अपराध का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा, "क्राइम हो सकता है, लेकिन अपराध नहीं। कोई अपराधी नहीं है।"सम्राट चौधरी का यह बयान एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान सामने आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बयान सामने आने के बाद विपक्ष ने भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधना शुरू कर दिया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस वीडियो को साझा करते हुए तंज कसा।
मुख्यमंत्री के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
0 Comments