इंदौर में बेखौफ बदमाश! सुबह 4:30 बजे गोडाउन में घुसकर लूट, CCTV में कैद

 इंदौर के खातीवाला टैंक में सुबह 4:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने गोडाउन के ताले तोड़कर नकदी लूट ली। वारदात CCTV में कैद हुई।

इंदौर। शहर के खातीवाला टैंक इलाके में मंगलवार सुबह लूट की वारदात सामने आई। सुबह करीब 4:30 बजे एक बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने खनूजा ग्राउंड के पास स्थित गोडाउन के ताले तोड़कर नकदी लूट ली।

यह मकान कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता सन्नी राजपाल का है, जहां किराएदार राहुल बजाज का गोडाउन है। वारदात मकान में लगे चार CCTV कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में तीनों बदमाश एक ही बाइक से आते और हथियारों के साथ अंदर घुसते दिखाई दे रहे हैं।

घटना के बाद सन्नी राजपाल और किराएदार राहुल बजाज ने जूनी इंदौर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। राजपाल ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब पॉश इलाके भी सुरक्षित नहीं हैं।

Post a Comment

0 Comments