LPG हुई महंगी, कितने बढ़े दाम

नई दिल्ली। लगातार तीसरे माह पेट्रोलियम कम्पनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों के दामों में बढ़ोत्तरी की है। 1 नवम्बर से सभी श्रेणियों के सिलेंडरों में वृद्धि कर दी गई है। दिल्ली में 942 रुपए में घरेलू सिलेंडर मिल रहा है तो 19 किलो का सिलेंडर 10 रुपए महंगा होकर 2 हजार 820 रुपए पहुंच गया है। जनवरी से लेकर अभी तक यह सिकंदर 1 हजार 128 रूपये महंगा हो गया है। वहीं इंदौर में 19 किलो का गैस सिलेंडर 2 हजार 930 रुपए का मिल रहा है। घरेलू सिलेंडर के दाम 970 रुपए ही है। 

Post a Comment

0 Comments