5 राज्यों में ठगी, इंदौर से 2 पकड़ाए

इंदौर। पांच राज्यों में ठगी कर उसका पैसा खाते में डलवाने वाले दो आरोपी इंदौर क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े हैं। डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 4 हजार रूपये के लालच में बैंक खाता, रजिस्टर्ड सिम और बैंकिंग किट दूसरे व्यक्ति को देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया था। आरोपी आनंद चौरसिया निवासी नंदानगर ने खाते का संचालन विशाल शेखावत को दे दिया था। इस खाते में तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना में की गई साइबर ठगी का पैसा आया था। पुलिस इस मामले में और तफ्तीश कर रही है।

Post a Comment

0 Comments