अमेरिका। अमेरिका में फ्लोरिडा में कल एक विमान हादसा हो गया। इस घटना में 9 यात्रियों की मौत की खबर है। फैडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक, रविवार दोपहर साउथ फ्लोरिडा के एक रिहायशी इलाके में क्रैश हुए एक प्राइवेट जेट में नौ लोग सवार थे। फॉक्स न्यूज के मुताबिक एयरक्राफ्ट फ्लोरिडा के क्रेस्टहेवन के पास दोपहर करीब 12:50 बजे क्रैश हुआ, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो घर से करीब नौ मील दूर है।
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कन्फर्म किया कि एयरक्राफ्ट टेक्सास के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से निकला था और बहामास के नॉर्थ एल्युथेरा एयरपोर्ट जा रहा था।

0 Comments