मोबाइल के लिए दोस्त ने ही कर दी हत्या, ईंट से हमला कर 22 वर्षीय युवक को उतारा मौत के घाट

 पंजाब के खन्ना में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद में 22 वर्षीय सचिन पासवान की उसके दोस्त हरमन ने ईंट से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में नशे के एंगल से भी जांच जारी है।

पंजाब के खन्ना में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सचिन पासवान के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान हरमन के तौर पर हुई है। दोनों मजदूरी का काम करते थे।

पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर हरमन ने सचिन पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक का शव खन्ना के मिड मार्केट इलाके में झाड़ियों से बरामद हुआ।

युवक के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान आरोपी की पहचान हुई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, मामले में नशे के एंगल से भी जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments