इंदौर में तैयार होगा आरएसएस का नया ढांचा

 इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिनी बैठक आज से इंदौर में शुरू हो रही है। डेली कॉलेज में ही रही इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत 406 पदाधिकारी के भाग लेने की संभावना है। यह पदाधिकारी अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य तथा संघ के 11 क्षेत्र, 46 प्रांतों के संघ, सहसंघ चालक, कार्यवाह, सह कार्यवाह, प्रचारक और सह प्रचारक भी मौजूद रहेंगे। बताया जाता है कि संघ की यह बैठक अहम इसलिए भी है क्योंकि यह राष्ट्रीय स्तर की बैठक है और संघ अपने 101वे साल में प्रवेश कर रहा है। संघ इसके साथ ही अपने ढांचे में भी परिवर्तन की घोषणा कर सकता है। इसके साथ-साथ अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments