इंदौर क्राइम ब्रांच के दो आरक्षकों पर रिश्वत लेने के आरोपों से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले की जांच एडिशनल डीसीपी को सौंपी गई है। पुलिस वीडियो की सत्यता और उसके स्रोत की पड़ताल कर रही है।
इंदौर। क्राइम ब्रांच के दो आरक्षकों पर रिश्वत लेने के आरोपों से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। साथ ही वीडियो कहां से आया और इसे सोशल मीडिया पर किसने अपलोड किया, इसकी भी पड़ताल की जाएगी।राजेश दंडोतिया के मुताबिक, मामले की जांच के लिए संबंधित सोशल मीडिया हैंडल या पेज संचालक को नोटिस देकर बुलाया जा रहा है। उससे वीडियो के स्रोत, खबर से जुड़े दस्तावेज और आरोपों के समर्थन में उपलब्ध तथ्यों की जानकारी ली जाएगी।
पुलिस यह भी पता लगाएगी कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। जांच के दौरान सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा। फिलहाल दोनों आरक्षकों पर लगे आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।


0 Comments