
देवास। देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी की अवैध शराब तस्करी की चेकिंग के दौरान ट्रक/आयशर वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। टीआई दिलीप पुरी अपनी पुलिस टीम के साथ इंदौर-बैतूल हाईवे (नेमावर रोड) पर अवैध शराब परिवहन के खिलाफ चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक/आयशर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
उन्हें सूचना मिली थी कि आइशर वाहन में अवैध रूप से शराब ले जाई जा रही है। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। करीब 2 घंटे तक उन्हें सीपीआर भी दिया गया।
0 Comments