
भोपाल। देवास जिले के खातेगांव में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बयान देते हुए उन्हें कर्तव्य पालन के दौरान दिया गया बलिदान बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने उन्हें शहीद का दर्जा दिया है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत टीआई के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और उनकी पत्नी को सब-इंस्पेक्टर (SI) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने की घोषणा की है।
सीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि प्रदेश में जहरीली शराब और ऐसी अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
0 Comments