कानपुर। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस में रिश्तेदारों को बैठाने आए 12 लोग ऑटोमैटिक दरवाजा लॉक होने के कारण ट्रेन के अंदर ही फंस गए। दरवाजा खुलने से पहले ही ट्रेन रवाना हो गई और सभी को करीब 150 किलोमीटर दूर इटावा स्टेशन पर उतरना पड़ा। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इटावा में RPF ने प्लेटफॉर्म टिकट नहीं होने पर प्रति व्यक्ति 3,000 रुपये के हिसाब से कुल 36 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

0 Comments