इंदौर। इंदौर की कंपनी में काम करने वाले केरला निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। कुछ दिनों पहले उन्होंने पैर दर्द की शिकायत की थी, जिस पर उनका इलाज चल रहा था। टीकमगढ़ की बडोरा प्राइवेट लिमिटेड में वे जनरल मैनेजर के पद पर थे। पुलिस ने बताया कि मृत व्यक्ति का नाम मेनन दिनेश पिता कृष्णा कृष्णन है। वह महालक्ष्मी नगर में रहते थे।
उनके साथी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल केरल से परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम होगा।

0 Comments