टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में भीषण सड़क हादसा होने की सूचना है। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में गिर गई। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।चलाया। घटना आज सुबह गुलर बाजार के पास हुई।

0 Comments