इंदौर। मध्यप्रदेश की सियासत से जुड़ी एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा एक साथ प्राइवेट जेट में सवार होकर भोपाल पहुंचे।
चारों का एक साथ प्राइवेट जेट से भोपाल जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। इंदौर की राजनीति में अहम भूमिका रखने वाले इन चेहरों की एक साथ मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा है।
0 Comments